J&K के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग, जवान ने अपने साथियों पर बरसाईं गोलियां; 4 की मौत

Spread the love

जम्मू से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कठुआ जिले में सीआईएसएफ कैंप में गोलीबारी हुई है। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई है। मृतकों में एक असिस्टेंट कमांडेंट और एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। यह घटना बसोली के माशका इलाके में सेवा पावर प्रोजेक्ट के सीआईएसएफ कैंप में हुई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवानों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद गोलियां चल गईं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा पर तैनात CISF यूनिट के कैंप में हुई। गोली चलने के बाद चारों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन बचाने की कोशिश के बावजूद उनकी मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बाहरी हमला नहीं, बल्कि एक ही फोर्स के जवानों के बीच हुई फायरिंग का है। हालांकि विवाद की सही वजह अभी साफ नहीं हुई है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही कठुआ जिला पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कैंप और आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग कब शुरू हुई, कितनी गोलियां चलीं और घटना का पूरा क्रम क्या था। दूसरी ओर CISF भी अपनी तरफ से जांच कर रहा है।

बता दें कि सेवा पावर प्रोजेक्ट कठुआ के बसोली क्षेत्र के माशका इलाके में है। यहां CISF जवानों की ड्यूटी प्रोजेक्ट की सुरक्षा के लिए लगी हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और कैंप में अतिरिक्त सतर्कता बढ़ा दी गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मारे गए जवान- कांस्टेबल रफीक अहमद, कांस्टेबल संदीप कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे और सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *