कानपुर के PSIT कॉलेज में तोड़फोड़-हंगामा, BCA स्टूडेंट की मौत से उत्तेजित हुए सैकड़ों छात्र

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के पनकी स्थित PSIT इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार सुबह छात्रों ने हंगामा कर दिया. सैकड़ों छात्रों ने कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ की। दरवाजे, खिड़की, टेबल तोड़ दी. मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची है.

दरअसल, सोमवार को कैंपस में निर्माण काम में लगी जेसीबी से टकरा कर BCA फाइनल ईयर के छात्र की मौत हो गई थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र की किडनी, लंग्स, पैनक्रियाज डैमेज हो गया था. इसी के विरोध में छात्र न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं.

छात्रों का आरोप है कि कॉलेज कैंपस में चल रहे निर्माण काम के दौरान सुरक्षा इंतजाम न होने से यह हादसा हुआ. वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने घटना को कैंपस के बाहर का मामला बताया. मृतक की पहचान प्रखर सिंह निवासी रतनलाल नगर के रूप में हुई.

‘वी वान्ट जस्टिस’ के नारे लगाते हुए छात्रों ने जमकर हंगामा किया.

धूल के गुबार में प्रखर कुछ देख न सका: रतनलाल नगर निवासी प्रभाकर सिंह खाद कारोबारी है. परिवार में पत्नी प्रियंका, दो बेटे प्रखर सिंह (21) और प्रवीण सिंह है. केशवपुरम निवासी चचेरे भाई अभय सिंह ने बताया- प्रखर PSIT कॉलेज में BCA फाइनल ईयर का छात्र था, जबकि प्रवीण लखनऊ की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा है. अभय के मुताबिक रोजाना की तरह प्रखर सोमवार को बाइक से कॉलेज गया था.

शाम करीब 5 बजे छुट्‌टी होने के बाद वह कॉलेज के पीछे स्थित गेट से बाहर निकल रहा था. बताया कि कॉलेज कैंपस के पिछले हिस्से में काफी समय से निर्माण काम चल रहा है. प्रखर की बाइक के आगे से एक कार तेज स्पीड में गुजरी, जिससे धूल का गुबार उड़ा जिस कारण प्रखर को कुछ दिखाई नही पड़ा और वह आगे खड़ी जेसीबी में जा टकराया. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

रात 2 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित किया: साथी छात्र उसे कल्याणपुर स्थित बीएमसी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से उसे रेफर कर दिया गया. परिजन उसे सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान रात करीब 2 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वहीं मामले में PSIT के ग्रुप डायरेक्टर प्रो. मनमोहन शुक्ला ने कैंपस में इस प्रकार की घटना से इंकार किया है. उन्होंने बताया कि कॉलेज से 200 मीटर दूरी पर छात्र का एक्सीडेंट हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *