रिजवान उददीन,फतेहपुर।
UP के फतेहपुर जिले में एक युवती अपने ही मौसा के साथ रहने की जिद पर अड़ गई. मामला इतना बढ़ा कि सड़क पर घंटों यह हाईप्रोफाइल ड्रामा चलता रहा और आसपास के सैकड़ों लोग तमाशबीन बनकर जुट गए.
जिले के एक गांव की युवती शादीपुर स्थित अपने मौसा के घर आई थी. जहां से उसके परिजन उसे जबरन ऑटो में भरकर ले जा रहे थे. इस दौरान युवती अपने मौसा के साथ रहने की जिद कर रही थी. जब परिजन उसे जबरन ऑटो में बैठाकर ले जाने लगे तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि वह अपने “खालू” के साथ ही रहना चाहती है. युवती से बात करने पर वह बार-बार कह रही थी कि उसे अपने खालू के साथ रहना है और वह उन्हीं की पत्नी बनकर रहना चाहती है, जबकि मौसा पहले से विवाहित हैं. इस पर भी युवती अपने फैसले पर अड़ी रही और कहती है सबकी दो बीवियां होती है, मुझे उनके साथ ही रहना है.
घटना के दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब कई घंटों तक यह ड्रामा चलता रहा और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया. सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची, और तमाशबीन खड़ी सब देखती रही.
मौसा मो. शकील की पत्नी चांदनी ने बताया कि युवती उनकी सगी बहन की बेटी है और करीब 18 महीने पहले मेरी बच्ची के जन्म के समय मेरे ऑपरेशन के दौरान मदद के लिए बुलाने पर युवती घर आई थी, जिसके बाद से उसके और उनके पति के बीच नजदीकियां बढ़ीं. पत्नी का आरोप है कि इस विवाद को लेकर घर में कई बार तनाव हुआ और मारपीट की नौबत भी आई.
हालांकि मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है. फिलहाल यह हाईप्रोफाइल ड्रामा इलाके में चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है और लोग इस विषय पर तरह तरह की बातें कर रहे हैं.
















Leave a Reply