राज रतन साड़ी के लालबंगला शोरूम में आयकर छापा, दो कारों से पहुंचे, दस्तावेज खंगाले जा रहे

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के लालबंगला स्थित राज रतन साड़ी शोरूम पर बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा. इस कार्रवाई से आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया और दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

आयकर विभाग के अधिकारी दो कारों से राज रतन साड़ी शोरूम पहुंचे. टीम ने शोरूम में प्रवेश करते ही कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा करवा लिए और आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया. मौके पर सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है. टीम बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड, जीएसटी बिल, स्टॉक रजिस्टर और बैंक लेनदेन से संबंधित कागजात खंगाल रही है.

शुरुआती जांच में आय और बिक्री के आंकड़ों में अंतर की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी है. इस कार्रवाई के पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. अभी तक इस संबंध में कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *