घाटमपुर के पतारा में चलते ट्रक का टायर खुलकर दुकान में घुसा, महिला की हैलट में मौत

Spread the love

तेज रफ्तार ट्रक का टायर खुलकर दुकान में घुस गया. सड़क किनारे एक दुकान में बैठी महिला समेत चार लोग उसकी टक्कर से घायल हो गए. घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया था. डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज कर तीन को घर भेज दिया.

गंभीर हालत में महिला को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा में बुधवार रात की है.

घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा निवासी ज्ञान प्रकाश पाण्डेय की कानपुर-सागर हाइवे के किनारे पतारा कस्बे के पार्किंग के पास परचून की दुकान है. यह दुकान उनके घर के बाहरी हिस्से में है. बुधवार देर शाम उनकी पत्नी अर्चना देवी व पड़ोस की रहने वाली आशा देवी बैठी थीं.

इसी बीच कानपुर की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक का टायर खुल गया. वह उछल कर दुकान के बाहर खड़े युवक उवैस को टक्कर मारते हुए उछलकर टीन शेड को तोड़ते हुए दुकान के अंदर जा गिरा. टायर की टक्कर से दुकान में बैठे तीनों लोग घायल हो गए. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया.

डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद तीन को घर भेज दिया था. गंभीर हालत में आशा देवी को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया था.वहां पर इलाज के दौरान आशा देवी की मौत हो गई. पुलिस ने परिजनो को सूचना देने के साथ महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *