रिजवान उददीन,फतेहपुर।
UP के फतेहपुर में शिक्षकों का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला, जहां टीईटी की अनिवार्यता को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया. बीएसए ऑफिस से पैदल मार्च निकालते हुए शिक्षक डीएम कार्यालय पहुंचे और कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी की.
प्रदर्शन का नेतृत्व उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा ने किया. शिक्षकों ने आरोप लगाया कि पूर्व में नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना अन्यायपूर्ण है और इससे हजारों शिक्षकों का भविष्य प्रभावित होगा।प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भेजते हुए मांग की कि पहले से नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता में छूट दी जाए।वहीं, शिक्षकों ने साफ चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
फिलहाल पूरे मामले को लेकर जिला प्रशासन सतर्क नजर आया और कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे, जिससे माहौल काफी गरम रहा.
















Leave a Reply