UP के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है. मंगलवार तड़के तेज रफ्तार ईको वैन और बस में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में वैन में सवार छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया है. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
ये हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के पास हुआ. मृतक धौलपुर (राजस्थान) के बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक ये लोग होली के लिए घर जा रहे थे. बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि वैन दिल्ली से धौलपुर जा रही थी. वैन में कुल 13 लोग सवार थे. हादसे में मारे गए सभी लोग ईको कार में सवार थे.
ईको वैन दिल्ली से धौलपुर जा रही थी:
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जिसके बाद एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया. बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि ईको वैन दिल्ली से धौलपुर जा रही थी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार उछलकर 10 फीट दूर गिरी और उसका पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया. बस के भी अगले को हिस्से को नुकसान हुआ है. गनीमत रही कि बस सवार यात्री बाल-बाल बच गए.
इटावा में तेज रफ्तार डबल प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलटी:
यूपी के इटावा में हादसा हुआ है. दिल्ली से कानपुर जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ सर्विस रोड पर जा पलटी. इस घटना में करीब 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है जिसमें 2 की हालत गंभीर है. सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी. थाना बकेवर इलाके के नेशनल हाइवे की घटना है.















Leave a Reply