आगरा में विधान परिषद (MLC) चुनाव में 3 बूथों पर 26 अक्टूबर को दोबारा वोटिंग होगी. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने शनिवार को यह आदेश जारी किया. इससे पहले डीएम ने इन बूथों पर हुए मतदान को कैंसिल करने की सिफारिश की थी. इन 3 बूथों में खेरागढ़- बूथ नंबर 20, सैयां-बूथ नंबर 21 और फतेहाबाद बूथ नंबर-26 हैं.
वहीं, पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए. कहा- मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान आवाज उठाने पर मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए, जेल भेजा गया. मैं आज भी डंके की चोट पर कहता हूं कि अगर पब्लिक साथ नहीं होती तो अखिलेश यादव मेरी हत्या करा देते.
चंदौली में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- लोग मुझे बाहुबली समझते हैं तो समझें. मैं 6 बार सांसद रह चुका हूं. मेरी पत्नी भी सांसद थीं. सांसद और विधायक का पिता हूं. अब इसे लोग बाहुबली कहते हैं, तो मैं तो कहूंगा कि भगवान इतना बाहुबली सबको बनाए.
इधर, कन्नौज में हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु को सपा नेत्री शशिमा सिंह ने पुलिस के सामने ही पीट दिया. ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़े. धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। मुकेश पाल शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे थे.















Leave a Reply