प्रतापगढ़ में MBBS छात्र का शव हॉस्टल के नीचे मिला: 2 दोस्त कमरे में साथ रहते थे, बोले- ‘रात में सब ठीक था’

Spread the love

प्रतापगढ़ के सोनेलाल मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र का शव मिला है. छात्र का शव केशव राय हॉस्टल के पार्क में मिला है. छात्र का नाम मिथिलेश कुमार था. वह 2024 बैच का था। मिथलेश बलिया का रहने वाला था.

रविवार सुबह मिथलेश का शव छात्रों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई. तुरंत मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी. कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की मौत की खबर सुनकर हंगामा मच गया.

पुलिस, फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई। छात्र की मौत कैसे हुई? यह अभी स्पष्ट नहीं है. छात्र की हत्या हुई, सुसाइड है या हादसा? यह अभी क्लीयर नहीं है. पुलिस अफसरों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा.

हॉस्टल में 7वीं मंजिल में रहता था: मिथिलेश कुमार एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में फेल हो गया था. इसके बाद 2025-26 बैच में दोबारा फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था. वह केशव राय हॉस्टल में पहली मंजिल के कमरा नंबर- 211 में रहता था. मौके पर पहुंचे एएसपी आलोक कुमार ने घटनास्थल के बाद छात्र के कमरे की जांच की. वहां से मोबाइल-लैपटॉप जब्त कर लिया है.

कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. कमरे में उसके साथ 2 छात्र अजीत और दीपक सोनकर रहते थे. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. दोस्तों के मुताबिक, मिथिलेश शनिवार रात करीब 9 बजे अकेले चाय पीने के लिए कॉलेज से बाहर गया था. वह जब लौटा तो वह ठीक था। उसने हॉस्टल की मैस में खाना खाया.

इसके बाद हम अपने कमरे में आ गए. काफी देर बात की और फिर सो गए. इसके बाद रात को क्या हुआ-कैसे हुआ. कुछ पता नहीं चला. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी से इसकी जांच कर रही है. सोनेलाल मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ का सरकारी मेडिकल कॉलेज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *