UP PET 2026 की परीक्षा शुरू हो चुकी है. यह परीक्षा 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को हो रही है. इस परीक्षा में सुबह साढ़े सात बजे से परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू हो गई है. परीक्षा दस बजे से शुरू हुई. परीक्षार्थियों की ठीक से चेकिंग करने के लिए उनके दो घंटे की एंट्री रखी गई है.
सुबह 8 बजे से 60 जिलों में 1,372 परीक्षा केंद्रों पर एंट्री शुरू हो गई है. अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, आधार कार्ड जांच, बायोमेट्रिक मिलान और फेस-रेटिना स्कैन के बाद ही एंट्री दी जा रही है.
कैंची से काटे गए कलावे: इस परीक्षा में एक अलग बात देखने को मिली. यहां गेट पर उन बच्चों के हाथ से कैंची से कलावा काट दिया जो वह पहने हुए थे. इस संबंध में पुलिस भर्ती परीक्षा में सरकार ने यह साफ किया था कि परीक्षा में धार्मिक चिह्नों जैसे कलावा, मंगलसूत्र आदि पर पाबंदी नहीं रहेगी.
लखनऊ में लड़कियों के कलावा काटे गए. कान की बाली और हेयर पिन उतरवा ली गई. कानपुर में बाल खुलवाकर चेकिंग की गई. अलीगढ़ में महिलाएं पायल और गले की चेन उतारकर परिजनों को देने के बाद सेंटर में गईं.
मथुरा में लड़कों ने दांत से कलावा काटा. बेल्ट भी उतरवाई गई। अलीगढ़ में रूमाल बाहर रखवा लिया गया. जूते-मोजे उतारकर चेकिंग की गई. परीक्षा केंद्रों की CCTV से निगरानी हो रही है. पुलिस सादी वर्दी में सेंटर के बाहर गश्त कर रही है.
परीक्षा दो शिफ्टों में होनी है. पहली शिफ्ट सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी. दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी. दोपहर 1 बजे से प्रवेश शुरू होगा. 2:30 बजे गेट बंद हो जाएंगे। परीक्षा में नकल करने, फर्जी अभ्यर्थी बैठाने या गड़बड़ी करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दोषी को आजीवन कारावास और एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना हो सकता है.
उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से होने वाली इस परीक्षा के लिए सीएम ने जिलाधिकारियों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. कहा, महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए. पुलिस और खुफिया तंत्र सक्रिय रहे। परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन के लिए भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए.
बैठक में बताया गया कि आयोग ने डीजी रेलवे और राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की है. परीक्षा सामग्री पुलिस स्कॉर्ट और मजिस्ट्रेट की निगरानी में भेजने और लाने की व्यवस्था की गई है. सीएम ने सर्वाधिक परीक्षार्थियों वाले जिलों की तैयारियों की जानकारी लेकर सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए.
60 जिलों में 1372 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा: पीईटी के लिए प्रदेश के 60 जिलों में 1372 केंद्र बनाए गए हैं. इनमें कुल 3541297 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। हर पाली में 590217 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई है. आगरा, अलीगढ़, झांसी, गोरखपुर, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद और प्रयागराज में हर पाली में 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. निगरानी के लिए आयोग मुख्यालय में कमांड कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सभी केंद्रों की कैमरों के जरिये लाइव निगरानी हो रही है.















Leave a Reply