डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, धुएं से भरा केबिन और हवा में अटकी सांसें

Spread the love

UP के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गए. लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनके हेलिकॉप्टर में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण राजधानी के अमौसी एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री लखनऊ के ला मार्ट्स  (La Marts) मैदान से कौशांबी जाने के लिए रवाना हुए थे. उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद हेलिकॉप्टर के केबिन में अचानक धुआं भरने लगा और डिस्प्ले अचानक बंद हो गई. जिससे अंदर बैठे लोगों में हड़कंप मच गया. 

पायलट ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत लखनऊ एटीसी से संपर्क किया और अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी.इमरजेंसी लैंडिंग के समय एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

जैसे ही हेलिकॉप्टर जमीन पर उतरा, सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने तुरंत उसे घेर लिया और उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया. प्राथमिक जांच में इसे तकनीकी खराबी बताया जा रहा है, जिसकी विस्तृत जांच तकनीकी विशेषज्ञों की टीम कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *