‘जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा वापस करना होगा’, राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर की जनता से 5 वादे

Spread the love

राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक राज्य को खत्म कर दिया गया और लोगों के अधिकार छीन लिए गए. सबसे पहले जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा वापस करना होगा क्योंकि सिर्फ आपका राज्य ही नहीं छीना गया है, आपके अधिकार, आपकी संपत्ति, सब कुछ आपसे छीना जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि 1947 में हमने राजाओं को हटाकर लोकतांत्रिक सरकार बनाई, हमने देश को संविधान दिया. आज जम्मू-कश्मीर में राजा हैं, उनका नाम एलजी है. हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे.

अब नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान की जनता से डरते हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, “सरकार केवल अडानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है. जम्मू-कश्मीर में देश के बाकी हिस्सों से ज्यादा बेरोजगारी है. कभी मोदी जी समुद्र के नीचे चले जाते हैं, कभी किसी राजनेता को गले लगाते हैं लेकिन वह कभी बेरोजगारी के बारे में बात नहीं करते. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार सत्ता में आने वाली है. हम सभी सरकारी रिक्तियों को भरेंगे, हम आयु सीमा को 40 तक बढ़ाएंगे. दिहाड़ी मजदूरों को नियमित किया जाएगा.”

राहुल गांधी ने कहा, “अब नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान की जनता से डरते हैं और अब थोड़ा सा वक्त बचा है, हम नरेंद्र मोदी और बीजेपी को सरकार से हटा देंगे. हम चाहते हैं कि देश में भाईचारा हो, सबकी इज्जत हो, एक-दूसरे के साथ अच्छे से बात हो.”

उन्होंने आगे कहा कि कुछ ही समय में देख लेना, कश्मीर में हमारी सरकार बनेगी और आपके लिए पूरे दिल से काम किया जाएगा. यह एक खूबसूरत जगह है, चुनाव के बाद मुझे फिर से यहां आना होगा. संगलदान एक बहुत अच्छी जगह है. मैं यहां कम से कम 2 से 3 दिन बिताना चाहता हूं.

“वो तोड़ते हैं और हम जोड़ते हैं. नफरत को मोहब्बत से ही हराया जा सकता है…”,

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “पूरे देश में बीजेपी और आरएसएस के लोग नफरत और हिंसा फैला रहे हैं. उनका काम नफरत फैलाने का है और हमारा काम मोहब्बत फैलाने का है. वो तोड़ते हैं और हम जोड़ते हैं. नफरत को मोहब्बत से ही हराया जा सकता है.”  

राहुल गांधी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन में चुनावी रैली में कहा- देश में भाजपा और RSS के लोग नफरत और हिंसा फैसला रहे हैं. वे देश को बांटने का काम कर रहे हैं हम इसे जोड़ेंगे. राहुल ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी पहले छाती फैलाकर चलते थे. लोकसभा चुनाव के बाद वो अब कंधे झुकाकर आते हैं. संसद में सिर पर संविधान रखकर घुसे. ये बदलाव आपने किया है. उन्होंने कहा- जम्मू-कश्मीर से स्टेटहुड छीना गया, हम इसे वापस देंगे. यहां राजा का शासन है. यहां के राजा उप-राज्यपाल (LG) हैं। पहले राज्य केंद्र शासित प्रदेश को राज्य बनाया जाता है. मोदी जी राज्यों को केंद्र शासित प्रदेश बना रहे हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *