सपा प्रमुख अखिलेश यादव का गोरखपुर में 20 किमी. लंबा रोड शो शुरू हो गया हैं. रोड शो में सपाई रथ के आगे और पीछे दौड़ रहे हैं. ‘टीपू इज बैक’ के पोस्टर लहरा रहे हैं. ‘यूपी के कोने-कोने में भैयाजी को जिताना है’ जैसे गाने बजा रहे हैं.
अखिलेश बुधवार दोपहर 12.30 बजे निजी विमान से लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे. एयरपोर्ट के बाहर एक हजार से ज्यादा सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. ढोल-नगाड़े के साथ 6 बटुकों ने मंत्रोच्चारण किया. यहां से पूर्व सीएम PDA रथ पर सवार हुए.
रोड शो गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण और चौरी चौरा यानी 3 विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगा. सपा प्रमुख चौरी-चौरा में रैली भी करेंगे. भाजपा के पूर्व नेता विनय कुमार सिंह बिन्नू की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे.
अखिलेश शहीद बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी के घर यानी तिवारी का हाता भी जाएंगे. हरिशंकर तिवारी को योगी का विरोधी माना जाता है. गोरखपुर में 9 विधानसभा सीटें हैं. 2022 चुनाव में सभी सीटे भाजपा को मिली थीं.
















Leave a Reply