नोएडा को मिला एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, PM मोदी ने किया उद्घाटन

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल के पहले फेज का रिमोट दबाकर उद्घाटन कर दिया है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश अब 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बन गया है.

जनता से कराया नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: PM मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा, “क्या उद्घाटन हो गया है? नहीं. मैं चाहता हूं कि यहाँ मौजूद आप सभी लोग इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करें. कृपया अपने मोबाइल फोन निकालें, फ्लैशलाइट चालू करें और इस तरह आप इसका उद्घाटन करेंगे.”

आज पड़ोसी देशों में अव्यवस्था का माहौल है : योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ ने मंच से विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज पड़ोसी देशों में अव्यवस्था का माहौल है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारत पूरी तरह से स्थिर और सुरक्षित खड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह विजन रहा है कि जिसका शिलान्यास करो, उसका उद्घाटन भी करो. इस एयरपोर्ट का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री मोदी के हाथों हुआ था, आज उद्घाटन भी उनके हाथों होने जा रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्मृति चिन्ह स्वरूप भगवान बुद्ध की कलाकृति भेंट कर उनका स्वागत किया.

11,282 करोड़ रुपये की लागत से बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन कर रहे है. यह प्रोजेक्ट चार चरणों में पूरा होगा जिसकी कुल अनुमानित लागत 29,560 करोड़ रुपये है. सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल, कई केंद्रीय और राज्य मंत्री भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं.

एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर पूरे गौतमबुद्ध नगर में सुरक्षा के व्यापक और बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं. इसमें सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों से लेकर हजारों पुलिसकर्मी लगाए गए हैं. जेवर एयरपोर्ट शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन जाएगा, जिसके पास 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट होंगे, जिससे जेवर उत्तर भारत के लिए एक प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में स्थापित हो जाएगा.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *