UP पीसीएस रिजल्ट घोषित: किराना दुकान चलाने वाले की बेटी सेकंड टॉपर, Top-10 में छायीं बेटियां

Spread the love

UP पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट रविवार रात साढ़े 12 बजे जारी हो गया. दिल्ली की नेहा पंचाल ने टॉप किया है. रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं. टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं.

932 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ है. इनमें 37 डिप्टी कलेक्टर (SDM), 17 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और 196 असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) बने हैं.

947 पदों के लिए 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू का कॉल हुआ था. इनमें से 2698 लोग इंटरव्यू देने पहुंचे थे, जबकि 21 नहीं पहुंचे. व्यवस्थाधिकारी के एक और व्यवस्थापक के 14 पद योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण खाली रह गए.

PCS 2024 प्री के लिए 5.76 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. प्री का रिजल्ट मार्च 2025 में जारी किया गया था. इसमें से 15,066 अभ्यर्थियों ने मेन्स के लिए क्वालीफाई किया था. मेन्स परीक्षा में 13,776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यह परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच हुई थी.

अब टॉपर्स के बारे में जानिए

नेहा पंचाल, रैंक-1: चौथी कोशिश में परीक्षा पास की: नेहा पंचाल ने हाल में ही एक मॉक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के मोतीराम मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की. 2013 में श्यामलाल कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया। इसके बाद 2018 से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. यूपी पीसीएस परीक्षा में उनका यह चौथा अटैम्प्ट है. 2023 में उन्होंने UPSC इंटरव्यू दिया और उसी दौरान पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर्स भी पूरा किया.

यूपी के बजट से जुड़े सवाल पर नेहा ने बताया था कि इस बार बजट का आकार 9.12 लाख करोड़ रुपये है, जो अब तक का सबसे बड़ा बजट है. बजट में कृषि, किसानों, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और PPP मॉडल पर खास जोर दिया गया है. राज्य सरकार ने 2029 तक यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है.

अनन्या त्रिवेदी, रैंक-2 पिता की परचून की दुकान, मां सरकारी टीचर:

रायबरेली की रहने वाली अनन्या त्रिवेदी पहले प्रयास में SDM बनी हैं. उनके मुताबिक, वह हर दिन छह घंटे पढ़ाई करती थीं. अनन्या के पिता सुशील त्रिवेदी परचून की दुकान चलाते हैं, जबकि मां रेखा रानी सरकारी टीचर हैं. उनके मामा राजेश कुमार पांडेय कानपुर देहात में एडिशनल एसपी हैं;

अनन्या ने अपनी शुरुआती पढ़ाई रायबरेली से पूरी की. उन्होंने 2019 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से समाजशास्त्र (Sociology Honours) में स्नातक किया. इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से परास्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान उन्होंने NET परीक्षा भी पास की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *