योगी सरकार ने एक बार फिर से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कर दिया है. योगी सरकार ने सोमवार को 27 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए. सीएम योगी ने 15 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं. सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.
इन जिलों के बदले गए पुलिस कप्तान: आईपीएस आदित्य लांग्हे को पुलिस अधीक्ष बरेली से पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद बनाया गया है. आईपीएस ईलामारन जी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा बनाया गया है. आईपीएस सौरभ दीक्षित को पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर बनाया गया है. आईपीएस सोमेंद्र मीना को पुलिस अधीक्षक महाराजगंज से पुलिस अधीक्षक रामपुर बनाया गया है. आईपीएस कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक मऊ बनाया गया है.


विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच भेजा गया: इसके अलावा विश्वजीत श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक बहराइच बनाया गया है. लाखन सिंह यादव को पुलिस अधीक्षक अमरोहा बनाया गया है. विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक जालौन बनाया गया है. आईपीएस अफसर शशांक सिंह को पुलिस अधीक्षक महोबा बनाया गया है. शक्ति मोहन अवस्थी को पुलिस अधीक्षक महाराजंगज बनाया गया है. आकाश पटेल को पुलिस अधीक्षक चंदौली बनाया गया है. सत्यनारायण प्रजापत को पुलिस अधीक्षक कौशांबी बनाया गया है.
मृगांक शेखर को हमीरपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया: मृगांक शेखर पाठक को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बनाया गया है. आदित्य बंसल को पुलिस अधीक्षक नगर अलीगढ़ बनाया गया है. आईपीएस अमृत जैन को पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर बनाया गया है. महादिक अक्षय संजय को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनाया गया है.
विनय कुमार जालौन के एसपी बनाए गए: जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार का भी तबादला हो गया है. लखनऊ में तैनात ATS एसपी विनय कुमार सिंह जालौन के नए पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं. एसपी जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार सेनानायक 6वीं वाहिनी SSF अयोध्या बनाए गए हैं. सोमेंद्र मीणा रामपुर के नए पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं. 2017 बैच के IPS अधिकारी महाराजगंज से रामपुर आ रहे हैं. वहीं, रामपुर के चहेते पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्रा का सीतापुर सेनानायक 11वी वाहिनी में ट्रांसफर हो गया है.
















Leave a Reply