अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई दिन बाद ट्रुथ सोशल पर एक बार फिर ईरान को धमकाया है. अपने ताजा सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने लिखा,’आप लोगों को याद होगा जब मैंने ईरान को समझौता करने या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए दस दिन का समय दिया था? मेरी वो डेडलाइन अब खत्म हो रही है. 48 घंटे बाद दुश्मनों पर कहर टूट पड़ेगा. गॉड ब्लेस अमेरिका, ग्लोरी टू गॉड!
शनिवार को ही ईरान ने होर्मुज से समुद्री कारोबार शुरू करने की इजाजत दी थी, उसके चंद घंटों बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर विष्फोटक बयान देकर पूरे मिडिल ईस्ट के तनाव को बढ़ा दिया है.
अमेरिका अपने पायलट को ढूंढ नहीं पाया: ईरान
ईरान ने तीन तारीख को अमेरिका के दो जेट मार गिराए. उनके पायलटों को इजेक्ट करके खुद को बचाना पड़ा. एक पायलट का रेस्क्यू हो गया था. दूसरे को ढूंढने के लिए अमेरिकी फौजों ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज किया है. इस बीच ईरान ने जेट के लापता पायलट की मां को संदेश देते हुए कहा, ‘घबराइए नहीं आपका बेटा, ट्रंप की तुलना में हमारे पास ज्यादा सुरक्षित है.’
जंंग का 36 वां दिन: शनिवार को मिडिल ईस्ट के ईरान के युद्ध का 36वां दिन था. अब तक ईरान अपने प्रॉक्सी हिजबुल्ला और हूती के जरिए गुरिल्ला युद्ध की रणनीति अपनाते हुए हमले करवा रहा था. अब बीते कुछ दिनों से अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के पैटर्न में कुछ बदलाव देखने को मिला है.
ईरान ने किया पलटवार: टाइम्स ऑफ इजरायल की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के 4 अप्रैल को 7 हमले किए. हालांकि इन हमलों में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. ईरान ने यरुशलम को निशाना बनाया था. इजरायली फौजों आईडीएफ का कहना है कि प्रोटोकॉल के मुताबिक एक मिसाइल को खुले एरिया में गिरने दिया गया, वहीं अन्य मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम में मौजूद इंटरसेप्टर ने रोका. हालांकि, मिसाइलों को रोकने का स्ट्राइक रेट क्या रहा, उसके नतीजों की समीक्षा की जा रही है.













Leave a Reply