लखनऊ में एक्सप्रेस-वे पर राजस्थान से बिहार रही बस खाई में गिरी, 2 की मौत; मासूम बच्चों समेत 40 घायल

Spread the love

लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस पलटकर 40 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. 40 यात्री गंभीर घायल हैं. इनमें छोटे-छोटे बच्चे भी हैं. पुलिसवाले बच्चों को गोद में लेकर एंबुलेंस में बैठाते नजर आए.

फायर ब्रिगेड के मुताबिक, बिहार नंबर की लग्जरी बस राजस्थान के भिवाड़ी से छपरा (बिहार) जा रही थी. सभी लोग छठ पर्व के लिए अपने-अपने घर जा रहे थे. हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर पारा थाना क्षेत्र में जीरो पॉइंट पर हुआ.

50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और SDRF की 2 टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं. शुरुआती जांच में हादसे की वजह टायर फटना बताई जा रही है. घायलों में महाराजगंज, देवरिया, आजमगढ़ के साथ बिहार के कई लोग भी शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *