चित्रकूट में बड़ा हादसा: हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, चार श्रद्धालुओं की मौत

Spread the love

UP के चित्रकूट में झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में दर्दनाक हादसा हो गया. सोमवार को तड़के करीब ढाई बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोड़ने वाला गुल्ला (हिच) अचानक टूट गया जिससे अनियंत्रित ट्राली हाईवे से नीचे उतरने के साथ ही पलट गई. हादसे में एक मासूम समेत चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.

हादसा पावर हाउस के पास करीब ढाई बजे हुआ. अनियंत्रित ट्राली हाईवे से नीचे उतरकर पलट गई. मृतकों में एक मासूम भी शामिल है. कुल 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. इनमें सात घायलों को सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है. ट्रैक्टर सवार श्रद्धालु दीपदान में शामिल होकर प्रयागराज लौट रहे थे.

मृतकों में तीन मध्य प्रदेश के रीवा और एक प्रयागराज जिले का निवासी था. प्रयागराज के खीरी थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव से करीब दो दर्जन श्रद्धालु शनिवार को चित्रकूट आए थे. उनके साथ मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कुछ रिश्तेदार भी थे. रविवार देर रात दर्शन व दीपदान के बाद वे प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रामनगर पहुंचाया. डॉक्टरों ने चाकघाट निवासी शिवांश, त्रिवेणी, छह वर्षीय नन्हे पुत्र धर्मेंद्र और ऊंचा गांव निवासी राधेकृष्ण को मृत घोषित किया. थाना प्रभारी रैपुरा राम सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. इनमें राज कुमारी, दिव्यांशी, रेखा, संगीता और सुनैना शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *