कानपुर में दिवाली की सुबह घर की छत गिरने से परिवार के तीन लोगों की मौत गई. रविवार सुबह अचानक छत भराभराकर गिर गई. मलबे में सास, बहू और 20 दिन का पोता दब गया. एंबुलेंस से सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने विनोदनी शुक्ला (60), अंशिका शुक्ला (28) और आरव शुक्ला (20 दिन) को मृत घोषित कर दिया. हर्ष शुक्ला (32) की हालत गंभीर बनी हुई है.
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लाग दौड़कर आए. पुलिस और SDRF को सूचना दी. उन्होंने लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला.
एंबुलेंस से तीनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसा पनकी थाना क्षेत्र के पनकी पड़ाव इलाके में सुबह साढ़े 8 से 9 बजे के बीच हुआ. आसपास के लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त परिवार घर में बैठे थे. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है.
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट चुकी थीं सांसें: पुलिस बल ने स्थानीय लोगों के सहयोग से भारी मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों के मुताबिक अत्यधिक चोट लगने और दम घुटने के कारण अस्पताल लाने से पहले ही तीनों की मृत्यु हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.


मौके पर विधायक सुरेंद्र मैथानी और डीसीपी वेस्ट पहुंचे.

परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल.
अंशिका की 2 साल पहले हुई थी शादी: अवधेश शुक्ला पनकी पड़ाव में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी विनोदनी शुक्ला और दो बेटे हर्ष शुक्ला और राजू हैं. हर्ष पनकी के स्टील एथारिटी कंपनी में काम करते हैं. हर्ष की 2 साल पहले अंशिका से शादी हुई थी। दोनों को 20 दिन पहले बेटा हुआ था.
बेटा होने पर परिवार में खूब खुशियां मनाई गईं. परिवार के लोगों ने बताया- दिवाली के दिन सभी लोग सुबह के समय उठकर अपना-अपना काम कर रहे थे. हर्ष शुक्ला की मां विनोदनी कमरे में कुर्सी पर बैठी थीं जबकि हर्ष की पत्नी अंशिका अपने बच्चे आरव को दूध पिला रहीं थी.
तभी कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई. इस दौरान बांस की बल्ली दादी के सिर में लगी। जबकि अंशिका और उनका बेटा मलबे में दब गए. पति हर्ष मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए. विनोदनी के पति अवधेश शुक्ला और उनका बेटा राजू घर के दूसरे कमरे में थे. वो दोनों बच गए.
















Leave a Reply