अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान फायरिंग हो गई. शनिवार शाम के इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बडे़ अफसर मौजूद थे.
अमेरिकी मीडिया की मानें तो आरोपी का कोल टॉमस एलन है. उसकी उम्र 31 साल बताई जा रही है. वो कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला बताया जा रहा है.
सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश: FBI के मुताबिक, शूटर ने सीक्रेट सर्विस एजेंट पर फायरिंग की थी. राहत की बात ये है कि एजेंट ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी और वो पूरी तरह सुरक्षित है. जांच में पता चला है कि हमलावर के पास ‘शॉटगन’ थी और उसने डिनर के सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की थी. इस दौरान ही उसने सुरक्षाकर्मी पर गोली चलाई.

हिल्टन होटल में फायरिंग करने वाले इस शूटर की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. इनमें देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मियों ने उसे पेट के बल अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर लेटाकर दबोचा हुआ है.
न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक हमलावर ने हिल्टन होटल के बॉलरूम के बाहर फायरिंग की. ट्रम्प और गेस्ट बॉलरूम के अंदर थे। ट्रम्प ने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है. हालांकि, पहले खबर आई थी कि हमलावर को मार गिराया गया. हमले के करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रम्प ने मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने कहा- अमेरिका के संविधान पर हमला हुआ। सीक्रेट सर्विस ने मेरी जान बचाई. सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी से काम किया. जिस अफसर को गोली लगी, वह सुरक्षित है. उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी. हमलावर के पास पावरफुल गन थी.

डोनाल्ड ट्रम्प ने हमलवार की तस्वीर सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर शेयर की. इसका नाम कोल टॉमस एलन बताया जा रहा है. यह कैलिफोर्निया का रहने वाला है.
PM मोदी बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राहत जताई कि राष्ट्रपति ट्रम्प, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत सब सुरक्षित है. उन्होंने आगे लिखा, “लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और इसकी स्पष्ट शब्दों में निंदा की जानी चाहिए.” 12 तस्वीरों से समझिए पूरा घटनाक्रम… फायरिंग से पहले: ट्रम्प वहां मौजूद गेस्ट से बात कर रहे थे.
FBI के मुताबिक, शूटर ने सीक्रेट सर्विस एजेंट पर फायरिंग की थी. राहत की बात ये है कि एजेंट ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी और वो पूरी तरह सुरक्षित है. जांच में पता चला है कि हमलावर के पास ‘शॉटगन’ थी और उसने डिनर के सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की थी. इस दौरान ही उसने सुरक्षाकर्मी पर गोली चलाई.
सीक्रेट सर्विस के जवान अभी भी हथियारों के साथ पूरे डिनर हॉल और होटल के कोनों की तलाशी ले रहे हैं ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और खतरा मौजूद न हो. सीक्रेट सर्विस ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं.

ट्रंप ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: हमले के बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की बहादुरी को सराहा. उन्होंने बताया कि जिस एजेंट को गोली लगी, उसने अच्छी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी जिसकी वजह से उसकी जान बच गई. ट्रंप ने बताया कि संदिग्ध के पास कई हथियार थे और उसने चेकपॉइंट पर हमला किया था. राष्ट्रपति ने शूटर को ‘मानसिक रूप से बीमार’ करार दिया.













Leave a Reply