अयोध्या में दीपोत्सव शुरू:रामायण के सातों कांड की 22 झांकियां निकलीं, 5 लाख श्रद्धालु पहुंचे

Spread the love

अयोध्या में आज 10वां दीपोत्सव है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को रंग-बिरंगी फूलों से सजाया गया है. दीपोत्सव से पहले रामायण के सातों कांड की 22 झांकियों ने अयोध्या की सड़कों पर त्रेतायुग उतार दिया. झांकियों के आगे महिलाएं ढोल बजाते हुए चलीं.

राम-सीता के बाल स्वरूप से लेकर रावण वध तक की झांकियां देखकर भक्त भावुक हो गए. हर तरफ रंग-बिरंगे वेशभूषा में सजे कलाकार डांस कर रहे हैं. एक भक्त भगवान श्रीराम के वेश में पहुंचा. अब तक 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रामनगरी पहुंच चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *