फतेहपुर में बारातियों से भरी स्कूल बस डंपर से टकराई, 19 घायल; पांच कानपुर रेफर

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
UP के फतेहपुर जिले में बारातियों से भरी एक स्कूली बस सड़क किनारे खड़े डंपर ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर घायलों को कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के बावरा गांव के पास हुई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूली बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने पांच गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया.

कानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया: बताया जा रहा है कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी स्वर्गीय गोवर्धन के पुत्र राहुल की बारात खागा कोतवाली के सिकठिहा सिलमी गांव गई थी. यह बस बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी तभी यह हादसा हुआ.

घायलों में बस चालक सुल्तान (40), प्रिंस (11), रामनरेश (30), रमेश चंद (60), सत्यम (6), शिव प्रसाद (40), श्रीराम (45), रामनारायण (50), शिव नरेश कुमार (25) और सचिन (15) शामिल हैं. बस चालक सुल्तान, रामनरेश, रमेश चंद्र, शिव प्रसाद और श्रीराम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.

थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि एक अज्ञात वाहन में पीछे से स्कूली बस टकराई है, जिसमें 19 बाराती घायल हुए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि स्कूली बस को बारात में क्यों भेजा गया था, इस मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *