गुजरात के अमूल ने फिर महंगा किया दूध, दो रुपये लीटर दाम बढ़ाये; आम आदमी को ‘सुपर झटका’

Spread the love

महंगाई के बीच आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है. अमूल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल दूध के सभी वैरिएंट्स पर 2 रुपये प्रति लीटर तक दाम बढ़ाने का फैसला लिया है. नई कीमतें गुरुवार से पूरे देश में लागू होंगी.

कंपनी के मुताबिक, पशु चारे, पैकेजिंग और उत्पादन लागत बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया है. महंगाई के दौर में इस बढ़ोतरी से आम लोगों के घरेलू बजट पर भी असर पड़ सकता है.

इन अमूल दूध वैरिएंट्स के बढ़ेंगे दाम:

➤अमूल ताजा
➤अमूल गाय का दूध
➤अमूल भैंस का दूध
➤अमूल स्लिम एंड ट्रिम
➤अमूल स्टैंडर्ड दूध
➤अमूल टी-स्पेशल

अमूल की ओर से कहा गया है कि बढ़ी हुई कीमतें 14 मई से लागू कर दी जाएंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *