राहुल मिश्रा, प्रयागराज।
प्रयागराज-रीवा हाईवे पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार एक्सयूवी कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही अर्टिगा कार से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और एक्सयूवी पलट गई.
हादसे में अर्टिगा सवार पिता और उसके दो बेटों की मौत हो गई. वहीं 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. राहगीरों ने दौड़कर दोनों गाड़ियों से घायलों को बाहर निकाला. अर्टिगा चालक दरवाजे में फंस गया था, जिसे लोगों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला. सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता और उसके दो बेटों को मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है कि परिवार मध्य प्रदेश में मैहर देवी के दर्शन करने जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक्सयूवी की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी. हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे नैनी नए पुल स्थित लेप्रोसी चौराहे के पास हुआ.
















Leave a Reply