रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर जिले के खागा तहसील अंतर्गत प्रेम नगर बुदवन मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब 4:00 बजे कानपुर से कोलकाता जा रहा एक ट्रक में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग की जानकारी जैसे ही ड्राइवर एवं खलासी को लगी तो आनन-फानन ड्राइवर ने रोड किनारे ट्रक खड़ा करने के बाद अपनी व खलासी की खुद कर जान बचाई.
ड्राइवर मोनू ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम कानपुर से वह कोलकाता के लिए निकला था, ज्यादा रात हो जाने की वजह से सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारन का पुरवा गांव में उसकी ससुराल है जहां पर वह रुक गया. उसने बताया कि ससुराल से सुबह करीब 3:30 बजे वह निकला और जैसे ही प्रेम नगर बुदवन मार्ग पर पहुंचा अचानक ट्रक में बैटरी के पास से शार्ट सर्किट हुआ, देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया, उसने बताया कि आग को बढ़ते देख उसने ट्रक को रोड के किनारे जल्दी-जल्दी खड़ा किया और वह एवं उसका खलासी बबलू नीचे कूद कर अपनी जान बचाई.

उसने बताया कि सुबह और भोर पहर का हादसा होने की वजह से आस-पास कोई ग्रामीण भी मौजूद नहीं था, उसने बताया कि इस घटना की सूचना 112 पुलिस इमरजेंसी पर दी, करीब 15-20 मिनट बाद पुलिस पहुंची, और करीब आधे घंटे के अंदर ही फायर ब्रिगेड भी आ गई जिसने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया किंतु तब तक ट्रक पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुका है. ट्रक में सरिया लगा हुआ है, जिससे प्रतीत होता है कि ड्राइवर ने कोई लोकल भाड़ा उठाया होगा जो रास्ते में ही कहीं पर पहुंचना था.
सुल्तानपुर घोष थाने में उप निरीक्षक आनंद वर्मा ने बताया कि फायर ब्रिगेड की मदद से आग में लगी आग को बुझा दिया गया है, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आगे की लिखा-पढ़ी की जा रही है.
















Leave a Reply