फतेहपुर में बड़े भाई ने छोटे को को मार डाला, नलकूप से पानी लगाने का हुआ विवाद

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में खेत में नलकूप से पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि आरोपित भाई मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी कमल सिंह (33) और उनके बड़े भाई अनिल कुमार सिंह (37) के बीच शुक्रवार सुबह खेत में नलकूप से पानी लगाने को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों के बीच मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि गुस्से में आकर अनिल सिंह ने छोटे भाई कमल सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से कमल सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई. मृतक की पत्नी ममता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची कल्याणपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घटना के बाद आरोपित भाई फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

मृतक की पत्नी ममता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पति खेती के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. परिवार में पत्नी के अलावा सात वर्षीय बेटी पायल, चार वर्षीय बेटा पवन और तीन वर्षीय बेटा आयुष हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नलकूप से पानी लगाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। व्हाई कल्याणपुर थाना प्रभारी सुमित देव पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *