भाजपा विधायक ने ‘खइके पान बनारस वाला’ पर लगाए ठुमके, भड़का लोगों का गुस्सा

Spread the love

महाराष्ट्र में एक भाजपा विधायक के डांस का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में छत्रपति संभाजीनगर जिले के गंगापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रशांत बंब अमिताभ बच्चन के मशहूर गाने, ‘खइके पान बनारस’ वाला पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. एक तरफ कुछ लोगों ने विधायक के ठुमकों के लिए उनकी तारीफ की है. वहीं, दूसरी तरफ तमाम अन्य लोगों ने उनकी आलोचना भी की है। उनका कहना है कि एक तरफ मराठवाड़ा क्षेत्र में किसान फसल की बर्बादी से जूझ रहे हैं. इन सबके बीच प्रशांत इस तरह से डांस कर रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि प्रशांत बंब अमिताभ बच्चन के स्टेप्स को बखूबी फॉलो कर रहे हैं. वहां मौजूद लोग भी इसे खूब एंज्वॉय कर रहे हैं और सीटियां बजा रहे हैं.

प्रशांत बंब ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दूसरी बार गंगापुर सीट जीती थी. उनके डांस का यह वीडियो गुरुवार की रात को आयोजित एक कार्यक्रम का है. बंब ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि हर साल मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए एक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. इस साल प्रसिद्ध पर्यटन स्थल म्हैसमाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मैंने ‘खइके पान बनारस वाला’ गाने पर डांस किया. इससे पहले, मैंने लावणी गीत भी गाया, जो महाराष्ट्र की संस्कृति का हिस्सा है. मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता.

ऐसा है मराठवाड़ा का हालगौरतलब है कि मराठवाड़ा में किसान काफी ज्यादा परेशान हैं. पिछले काफी समय से यहां पर पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। इसके चलते खेतों में सूखा पड़ा हुआ है. तालाब भी सूख चुके हैं. मराठवाड़ा के किसानों को इससे काफी ज्यादा परेशानी हो रही है. यहां की मुख्य खेती सोयाबीन और कपास है लेकिन पानी के अभाव में यहां के किसानों की उम्मीदें दम तोड़ती जा रही हैं. इन सबके बीच विधायक प्रशांत बंब का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *