G7 मंच पर मिले मोदी-ट्रंप: हैंडशेक और फिर गुफ्तगू….वीडियो भी आया सामने

Spread the love

इस बार G7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी फ्रांस की ओर से की जा रही है. जिसमें इस समूह के नेता हिस्सा लेने वाले हैं. इस खास सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण मिला था. पीएम मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस के खूबसूरत शहर एवियन पहुंच चुके हैं.

दरअसल, इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, यूक्रेन संकट और पश्चिम एशिया तनाव पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है. इसके अलावा इस शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी की वैश्विक नेताओं संग द्विपक्षीय बैठक होने की भी संभावाना है.

पीएम मोदी ने दी जानकारी: फ्रांस के एवियन पहुंचने पर पीएम मोदी ने खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि G7 समिट के लिए फ्रांस के एवियन पहुंचा. दुनिया के नेताओं से बातचीत करने और अहम वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का बेसब्री से इंतजार है. भारत एक ज़्यादा टिकाऊ और समृद्ध दुनिया के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

पीएम मोदी से मिले ट्रंप: फ्रांस में हो रहे जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप की मुलाकात हुई है. दोनों नेताओं ने इस दौरान हैंडशेक भी किया है. बता दें कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच कल द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसकी जानकारी पिछले दिनों व्हाइट हाउस की ओर से दी गई थी.

ग्रुप फोटो में दिखे वैश्विक नेता: फ्रांस के एवियन में हो रहे जी-7 शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका है, जिसमें पीएम मोदी मे भी हिस्सा लिया. इस दौरान वैश्विक नेताओं ने जी7 के बैनर तले तस्वीर क्लिक कराई. इस तस्वीर में फ्रांस के पीएम मैक्रों के साथ दुनिया भर के नेता खड़े हैं. खास बात है कि मैक्रों की एक ओर ट्रंप खड़े हैं और दूसरी ओर पीएम मोदी खड़े हैं. इस तस्वीर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

इन देशों को भी मिला निमंत्रण: बता दें कि इस साल जी7 शिखर सम्मेलन में भारत के साथ ब्राजील, केन्या, दक्षिण कोरिया और यूक्रेन जैसे देशों को भी निमंत्रण मिला है. इसके साथ ही पश्चिम एशिया में जारी तनाव को देखते हुए यूएई, कतर और मिस्र के शीर्ष नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *