शनिवार को जन्में बच्चों पर होगी ही शनि देव की कृपा बस चुनें इन सुंदर नामों में से कोई एक

Spread the love

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी बच्चे पर उसके नाम का जीवनभर प्रभाव बना रहता है. उसके व्यक्तित्व से लेकर उसके करियर और उसकी सफलता को उसका नाम हमेशा प्रभावित करता है. ऐसे में जरूरी है कि किसी भी बच्चे के लिए नाम चुनते समय कुछ जरूरी बातों का विशेष ध्यान रखें. बच्चे के जन्म के समय ग्रह, नक्षत्र का ध्यान तो रखें ही इसके साथ ही वह किस दिन जन्मा है इसका भी ध्यान रखें. किसी बच्चे पर दिन के ग्रह और देवता का भी बहुत गहरा प्रभाव होता है और उसी के अनुसार नाम रखें तो यह बच्चे के लिए सकारात्मक और शुभ फलदायी हो सकता है.

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव से शुरू होता है और अगर इस दिन आपके घर में बच्चे का जन्म हुआ है तो समझ ले किन उस बच्चे पर शनि देव की विशेष कृपा है. आइए शनिवार को जन्मे बच्चे के लिए शनिदेव से प्रेरित नामों की लिस्ट देखें.

ऐसे होते हैं शनिवार को जन्मे लोग: शनिवार को जन्मे लोग मेहनती होते हैं और आत्मनिर्भर भी होते हैं. ये लोग अपना रास्ता खुद चुनते हैं लक्ष्य तक पहुंचकर दम लेते हैं. हमेशा मेहनत के बल पर ही सफलता पाते हैं. स्वभाव से गंभीर और धैर्यवान होते हैं. इस लोगों के कम दोस्तों ही होते हैं. शनि देव के प्रभाव के कारण ये लोग अपने भीतर न्याय की भावना रखते हैं और किसी के साथ बुरा नहीं होने देते हैं. इसके करियर में कुछ बाधाएं तो आती हैं लेकिन 30 से 35 साल के बीच की उम्र में इसका संघर्ष खत्म होने लगता है और ये लोग जीवन में सफल होने लगते हैं.

शनिवार को जन्मे बच्चे के लिए शनि देव से प्रेरित नामों की सूची

छायापुत्र- इस नाम का अर्थ है- माता छाया के पुत्र
शर्व- इस नाम का अर्थ है- कल्याणकारी स्वरूप
महेश- इस नाम का अर्थ है- महान ईश्वर
नीलवर्ण- इस नाम का अर्थ है- नीले वर्ण वाले
निश्चल- इस नाम का अर्थ है- अडिग और स्थिर
विधिरूप- इस नाम का अर्थ है- न्याय स्वरूप
वशी- इस नाम का अर्थ है- इंद्रियों को वश में रखने वाले
वरद- इस नाम का अर्थ है- वरदान देने वाले
अभयहस्त- इस नाम का अर्थ है- निर्भयता प्रदान करने वाले
भानुपुत्र- इस नाम का अर्थ है- सूर्यदेव के पुत्र
भव्य- इस नाम का अर्थ है- मंगलकारी
पावन- इस नाम का अर्थ है- पवित्र करने वाले
धनद- इस नाम का अर्थ है- धन प्रदान करने वाले
शुभप्रद- इस नाम का अर्थ है- शुभ फल देने वाले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *