कानपुर में बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पदयात्रा के चलते भीषण जाम लग गया. शहर की प्रमुख सड़कों पर 10 से 12 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं.
जाम में एंबुलेंस से लेकर स्कूली बसें और आम लोगों के वाहन फंसे रहे। मरीज घंटों तक एंबुलेंस में फंसे रहे, जबकि तीमारदार पैदल चलकर रास्ता खुलवाने की कोशिश करते रहे.
जाम का असर वीआईपी काफिलों पर भी पड़ा. पदयात्रा में शामिल होने आ रहे जलशक्ति राज्यमंत्री का काफिला भी राजीव पेट्रोल पंप के पास फंस गया। पुलिस को रास्ता खुलवाने में 20 मिनट लग गए.
10-12 किमी तक लगी वाहनों की कतारें: शहर की प्रमुख सड़कों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. जीटी रोड, छह बंगलिया से राजीव पेट्रोल पंप जाने वाले रास्ते और बेनाझाबर रोड पर वाहन रेंगते रहे. अशोक नगर चौराहे पर भी भीषण जाम लगा रहा.
जाम में दर्जनों एंबुलेंस फंस गईं. इनके हूटर बजते रहे, लेकिन वाहनों को रास्ता नहीं मिला. मरीज घंटों तक एंबुलेंस में फंसे रहे. तीमारदार तीन-तीन किलोमीटर पैदल चलकर रास्ता खुलवाने की कोशिश करते रहे.
राज्यमंत्री का काफिला भी 20 मिनट फंसा: यातायात व्यवस्था का असर आम लोगों के साथ वीआईपी पर भी पड़ा. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की पदयात्रा में शामिल होने आ रहे जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद का काफिला राजीव पेट्रोल पंप के पास जाम में फंस गया.
काफिले में शामिल स्कॉर्ट की गाड़ियां हूटर बजाती रहीं, लेकिन आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिला. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सड़क पर दौड़ लगाकर जाम खुलवाने की कोशिश की. राज्यमंत्री का काफिला निकलवाने में पुलिस को करीब 20 मिनट तक मशक्कत करनी पड़ी. इसके बाद काफिला आगे रवाना हो सका.
स्कूलों की छुट्टी के बाद और बिगड़े हालात: दोपहर में स्कूलों की छुट्टी हुई तो जाम की समस्या और बढ़ गई. स्कूली बसें और वैन घंटों तक सड़कों पर फंसी रहीं. पुलिसकर्मी बसों को निकालने की कोशिश करते रहे, लेकिन रास्ता नहीं खुल सका.

जीटी रोड पर लगी वाहनों की लंबी कतार.

छह बंगलियां से राजीव पेट्रोल पंप जाने वाले रास्ते में लगा भीषण जाम.

बेनाझाबर रोड पर जाम में फंसी एंबुलेंस.

अशोक नगर चौराहे पर वाहनों की लगी लंबी कतार.
बच्चों को लेकर घर लौट रहे परिजनों ने बताया कि महज 500 मीटर की दूरी तय करने में दो घंटे लग गए. कई लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहे. शहर के अलग-अलग इलाकों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई रही.
















Leave a Reply