गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, नितिन नबीन पहुंचे; एक लाख लोग शामिल

Spread the love

गोरखपुर में बुधवार को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली हो रही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इसमें शामिल होने पहुंच चुके हैं. गोरक्ष क्षेत्र के 12 जिलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी रैली में शामिल होने पहुंच रहे हैं.

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे दिल्ली से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे. उनके पहुंचने पर CM योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया. इसके बाद गाड़ियों का काफिला सीधे शहर की ओर रवाना हो गया.

मालूम हो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला गोरखपुर दौरा है. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सर्किट हाउस गए. इसके बाद महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में पहुंचे. जनसभा के बाद यहीं से पदयात्रा शुरू हो रही है.पदयात्रा के जरिए भाजपा गोरखपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है. इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सहयोगी दलों के प्रमुख शामिल हो रहे हैं.

जनसभा में राष्ट्रीय महामंत्री एवं यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी शामिल हैं.

एमपी इंटर कॉलेज से काली मंदिर तक पदयात्रा: नितिन नवीन सबसे पहले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद 2 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी. यह गोलघर स्थित काली मंदिर के पास स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर संपन्न होगी. पदयात्रा में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *