एक्टर राजपाल यादव को 3 महीने की जेल, पत्नी पर जुर्माना; चेक बाउंस केस में दिल्ली HC का फैसला

Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है. चेक बाउंस मामले में हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है. सात मामलों में से हर एक में उन्हें तीन महीने जेल की सजा सुनाई है. सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। कोर्ट ने उनकी पत्नी राधा यादव को भी हर मामले में शिकायतकर्ता को 5 लाख 51 हजार 380 रुपये देने का निर्देश दिया है.

यह फैसला दोपहर करीब ढाई बजे आया। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा-“राजपाल यादव का रवैया संदिग्ध है. उन्हें अपना वादा निभाने और कंपनी का कर्ज वापस करने के लिए कई मौके दिए गए, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। एक्टर को अगले तीन महीने जेल में ही गुजारने होंगे.”

जस्टिस स्वर्णकांता ने अफसरों से राजपाल को जेल भेजने के लिए कहा है. साथ ही एक्टर को हर मामले में शिकायतकर्ता को 1.05 करोड़ रुपये देना होगा। यानी कुल 7 करोड़ 35 लाख चुकाने होंगे. कोर्ट ने उनकी पत्नी राधा यादव को भी हर मामले में शिकायतकर्ता को 5 लाख 51 हजार 380 रुपये देने का निर्देश दिया है.

क्या है पूरा मामला? जानकारी के मुताबिक, राजपाल यादव का यह मामला साल 2010 का है. उन्होंने दिल्ली स्थित मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से अपनी पहली फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे. हालांकि फिल्म फ्लॉप हो गई, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया. एक्टर का दावा है कि वे अपनी 28 करोड़ की संपत्ति के कागजात अदालत में पेश कर चुके हैं, लेकिन शिकायतकर्ता उन्हें जेल भेजना चाहता है.

बता दें कि कोर्ट ने यह भी माना कि एक्टर फरार नहीं हैं और लगातार अदालत में पेश हो रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने पहले ही कुछ भुगतान भी किया है, इसलिए फिलहाल उन्हें जेल भेजने की जरूरत नहीं है.

चेक बाउंस मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं राजपाल: 2010 में राजपाल ने अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ का उधार लिया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई और राजपाल समय पर उधार चुकता नहीं कर पाए थे. बार-बार पेमेंट्स के लिए दिए चेक बाउंस होने के बाद ये मामला एक लंबी कानूनी लड़ाई बन गया. 

इस मामले में हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को पहली बार 2013 में, 10 दिन के लिए जेल भेजा था. लेकिन हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में अपील के बाद वो 4 दिन में जेल से बाहर आ गए थे. नवंबर 2018 में वो फिर से तीन महीनों के लिए जेल गए और फरवरी 2019 में बाहर आए थे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *