UP में बाराबंकी के माती इलाके में शनिवार को किसान पथ पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद एक ट्रक के केबिन में भीषण आग लग गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग बुझाई। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर जिंदा जल गए। आग से पूरा केबिन जलकर राख हो गया। पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश कर रही है।
हादसा बाराबंकी जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर माती इलाके में सुबह 9:30 बजे हुआ। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के समय ट्रक के केबिन में कुल कितने लोग सवार थे। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। केबिन में सवार लोगों की संख्या और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद पीछे चल रहे ट्रक के केबिन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और यातायात थम गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रक के केबिन में सवार लोग आग की चपेट में आ गए। मौके से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के वक्त केबिन में अन्य लोग भी मौजूद थे।
पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसे के समय केबिन में कुल कितने लोग सवार थे। मौके पर मौजूद सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
















Leave a Reply