जूही राखी मंडी के अवैध कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में फैली दहशत

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के जूही राखी मंडी में चल रहे अवैध कबाड़ के गोदाम में सबेरे सबेरे भीषण आग लग गयी जिससे पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गयी, गोदाम के आस-पास के कई ट्टटर से बनी झोपड़ी जलकर खाक हो गई. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी और आग बुझाने के काम में जुट गयी. लोगों ने बताया कि यह कबाड़ का गोदाम अवैध रूप से पैसे के दम पर आवासीय इलाके में चलाया जा रहा है. तमाम बार इसे हटाने की शिकायतें की गयीं पर कोई परिणाम नहीं निकल पाया.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया. किदवई नगर और बाबूपुरवा फायर स्टेशन की गाडियां मौके पहुंची जिसमें 20 से अधिक फायरकर्मियों ने आग बुझाई. फायरबिग्रेड अधिकारियों के अनुसार समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास के गोदामों तक आग फैलने से रोक लिया गया.

कबाड़ गोदाम में रखे प्लास्टिक पालीथीन जलने से नुकसान हुआ है. हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस फायर विभाग जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *