रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार शाम 4 बजे उन्नाव में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया. साथ में सीएम योगी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी रहे. अब सभी नेता वाया एक्सप्रेस-वे कार से लखनऊ लौट रहे हैं.
.इस एक्सप्रेस-वे से लखनऊ-कानपुर का सफर सिर्फ 40 मिनट में पूरा होगा. अभी सफर में ढाई से तीन घंटे लगते हैं. 4700 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार एक्सप्रेस-वे कल यानी मंगलवार सुबह 8 बजे से आम लोगों के लिए खुल जाएगा.
63 किलोमीटर लंबा यह देश का पहला बैरियर-लेस एक्सप्रेस-वे है. इस पर लोगों को करीब तीन गुना ज्यादा टोल चुकाना होगा. कार से लखनऊ से कानपुर जाने पर 275 रुपए टोल देना होगा, जबकि पहले 95 रुपए ही लगते थे।
एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों की एंट्री बैन रहेगी. वाहन अधिकतम 120 kmph की रफ्तार से दौड़ सकेंगे. टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले लगे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे और फास्टैग रीडर बिना गाड़ी रोके अपने आप टोल काट लेंगे. अगर हादसा होता है, तो AI कैमरे NHAI कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेंगे.
एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास 5 जनवरी 2022 को किया गया था। 13 जुलाई 2026 को उद्घाटन किया गया. इस हिसाब से एक्सप्रेस-वे 1650 दिन में बनकर तैयार हुआ.
















Leave a Reply