कानपुर के यशोदा नगर हाईवे पर खड़े डंपर में घुसी DCM, ड्राइवर की मौत

Spread the love

कानपुर के यशोदा नगर हाईवे पर रविवार रात करीब 12 बजे सड़क किनारे खड़े डंपर में तेज रफ्तार DCM पीछे से जा घुसी. हादसे में DCM चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृतक लखनऊ से माल उतारकर ग्वालियर लौट रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच की जा रही है. लखनऊ से ग्वालियर लौट रहा था चालक मृतक की पहचान भिंड जिले के अटेरा थाना क्षेत्र के चौम्टो गांव निवासी 40 वर्षीय करन बहादुर के रूप में हुई. वह पेशे से DCM चालक थे। परिवार में पत्नी प्रीति, तीन बेटे और एक बेटी हैं.

मृतक करन बहादुर (फाइल फोटो)

छोटे भाई राधाचरण ने बताया कि रविवार को करन बहादुर लखनऊ में माल उतारने के बाद ग्वालियर लौट रहे थे. देर रात यशोदा नगर हाईवे के पास उनकी DCM सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई. इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे की सूचना मिलते ही नौबस्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि DCM पीछे से हाईवे किनारे खड़े डंपर में जा घुसी थी. परिजनों को सूचना दे दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *