महाराजपुर थाना परिसर में युवक के पेट्रोल डालकर आग लगाने से सनसनी, बोला-“मुझे इंसाफ चाहिए”

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के महाराजपुर थाना परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने कथित तौर पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पेट्रोल से भरी बोतल या केन लेकर थाने के गेट पर पहुंचा और पूरे शरीर पर पेट्रोल उड़ेलने के बाद थाना परिसर में दाखिल होकर खुद को आग के हवाले कर दिया.

उर्सला में भर्ती कराया: आग के बाद वह छटपटाते हुए इधर-उधर भागने लगा. इतने में इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही उसे बचाने के लिए दौड़े. उस पर कंबल डाल दिया और थाने के अंदर खींचकर लाए और आग बुझाई. आग बुझाने में तीनों पुलिस वाले झुलस गए. युवक को गंभीर हालत में पुलिस वालों ने उर्सला में भर्ती कराया है. युवक की पहचान महेश (32) के रूप में हुई है। घटना मंगलवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर हुई.

युवक के आग लगाते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया. पुलिसकर्मियों ने तत्काल पानी और कंबल की मदद से आग बुझाई. इस दौरान युवक गंभीर रूप से झुलस गया. थाना प्रभारी उसे तत्काल सरकारी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए घटना के दौरान युवक बार-बार सिर्फ एक ही बात कहता रहा—”मुझे इंसाफ चाहिए.” हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया और उसका उद्देश्य क्या था, इसका आधिकारिक कारण अभी सामने नहीं आया है.

यह घटना न केवल बेहद हृदयविदारक है, बल्कि पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है. यदि किसी व्यक्ति को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़े, तो उसके पीछे की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है.

बचाने इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही भी झुलस गए.

मिली जानकारी के अनुसार महाराजपुर के राजथोक के फुफुवार में महेश (32) साल परिवार के साथ रहता है. आसपास के लोगों ने बताया- मंगलवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर युवक महाराजपुर थाने के गेट पर पहुंचा। वहां पहुंचते ही चिल्लाने लगा कि मुझे इंसाफ चाहिए.

इतना कहते ही उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. आग देखते ही पुलिस वाले उसे बचाने के लिए दौड़े. उसे बचाने में एसएचओ जनार्दन सिंह, दरोगा गौरव सौलिया, सिपाही अरुण कुमार झुलस गए.

13 जुलाई को पत्नी ने महेश पर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी: महेश की शादी साल 2015 में कानपुर के सचेंडी की रहने वाली पूनम के साथ हुई थी. महेश और पूनम के दो बच्चें हैं. इसमें एक बेटा 8 साल और एक बेटी 13 साल है. ग्रामीणों ने अनुसार, सोमवार को पत्नी पूनम ने महाराजपुर थाने में महेश के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *