कानपुर के बसंत विहार में PPN कॉलेज से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने खुद को गोली से उड़ाया

Spread the love

कानपुर में पीपीएन कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंह (50) ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी. बुधवार सुबह परिवार के लोग जगाने पहुंचे तो कोई आवाज नहीं आने पर दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे. देखा खून से लथपथ डेडबॉडी पड़ी थी.

परिजनों की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. परिजनों ने बताया- उनकी पत्नी दो साल से लखनऊ में पिता के दिलाए हुए फ्लैट में दो बेटियों के साथ रह रही थीं.

इसी बेड पर मिला खून से लथपथ शव

PPN कॉलेज से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष थे: बसंत विहार डब्ल्यू–2 निवासी केशव नाथ सिंह अपने दो मंजिला मकान में तीन बेटे अजीत सिंह, आलोक सिंह (50) और अभय हैं. केशव नाथ ने बताया कि उनका नौबस्ता मौरंग मंडी में ट्रांसपोर्ट है. उन्होंने बताया कि मंझला बेटा आलोक पीपीएन कॉलेज से छात्र संघ का अध्यक्ष था, साथ ही उनका ट्रांसपोर्ट में हाथ बंटाते थे. वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के दौरान उनके बड़े बेटे अजीत सिंह की मौत हो गई थी.

मर्चेंट नेवी में कार्यरत है बड़ी बेटी: आलोक के परिवार में पत्नी विनीता व दो बेटियां अनुष्का और अंशिका है. अनुष्का मर्चेंट नेवी में तैनात है, जबकि अंशिका लखनऊ में इंटर की पढ़ाई कर रही है. केशव ने बताया कि बहू विनीता अधिकांश रूप से लखनऊ स्थित अपने मायके में रहती थी, 2 साल पहले विनीता के पिता ने उन्हे लखनऊ में ही फ्लैट दिला दिया था, जिसपर वह दोनों बेटियों के साथ रहने लगी थी. पत्नी व बेटियों के अलग होने के कारण आलोक शराब पीने लगे थे.

बुधवार सुबह बिस्तर पर मिला शव: परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम को आलोक घर आए थे, जिसके बाद वह कमरा बंद कर एसी चालू कर सोने चले गए थे. बुधवार तड़के करीब 5 बजे परिजन आलोक को जगाने पहुंचे तो कोई जवाब नहीं मिला. काफी देर तक कमरा न खुलने पर परिजन दरवाजा तोड़ कमरे में घुसे तो आलोक का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था. जानकारी पर हनुमंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम भिजवाया.

परिवार के अलग रहने के कारण शराब पीने लगे थे: थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृतक छात्र नेता ने अपने सिर में डबल बैरल बंदूक से गोली मारी थी. पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन उन्होंने गौर नहीं किया. जिसके बाद सुबह छात्र नेता का शव कमरे में पड़ा मिला. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र नेता पत्नी व बेटियों के अलग रहने के कारण तनाव में रहते थे, जिस कारण वह अत्यधिक शराब का सेवन करने लगे थे. शव को पोस्टमार्टम भिजवाया है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *