पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के बाबूपुरवा में गुरुवार सुबह एक लोडर चालक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है. वह सुबह करीब 9 बजे घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो डिग्गी तालाब के पास रेलवे लाइन किनारे उसका शव पड़ा मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हैलट भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रॉड डेड बताया.

मृतक लोडर चालक साहिल
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. परिजनों ने क्षेत्र के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है. थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया की हर बिंदु पर जांच की जा रही है.
















Leave a Reply