पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित गोलू सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे नामजद आरोपी नवीन को महाराजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को घटना स्थल हाथीपुर गांव ले गई, जहां उससे वारदात से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की गई और घटनाक्रम का सत्यापन कराया गया.
जानकारी के अनुसार, महाराजपुर के हाथीपुर गांव निवासी गोलू सिंह की हत्या के बाद उनका शव रूमा स्थित नेशनल हाईवे किनारे मिला था. इस मामले में मृतक की मां प्रेमा देवी की तहरीर पर गांव के इशाक खान, नवीन खान और छोटे पासवान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था.
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने इस बाबत बताया कि घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी. मामले का मुख्य आरोपी इशाक खान पहले ही अदालत में आत्मसमर्पण कर चुका है और वर्तमान में जेल में बंद है. वहीं फरार चल रहे आरोपी नवीन की गिरफ्तारी को पुलिस जांच में अहम सफलता माना जा रहा है.
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के अनुसार, नवीन से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं. अब पुलिस तीसरे नामजद आरोपी छोटे पासवान की तलाश में दबिश दे रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है.
















Leave a Reply