अंत्येष्टि से लौट रहे RBI कर्मी के बेटे को कार ने रौंदा, बर्रा हाईवे अंडरपास की घटना

Spread the love

कानपुर के बर्रा हाईवे पर अंडरपास से गुजर रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से आरबीआई कर्मी का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे पीपीएम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया, जहां शनिवार रात 11 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार युवक अपने दोस्त के पिता की अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहा था.

मृतक अमित (फाइल फोटो)

शनिवार दोपहर हुआ एक्सीडेंट: वाई ब्लॉक किदवई नगर निवासी मंजू रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं, पति अरविंद की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से उनकी नौकरी लगी थी. मंजू के तीन बेटे आशीष, अमित (35) व शरद थे। शरद ने कुछ सालों पहले फांसी लगाकर जान दे दी थी. रिश्तेदारों ने बताया कि अमित मछरिया में जर्दा की दुकान किए हुए थे, करीब 5 महीनों से वह काम नहीं कर रहा था.

परिवार में पत्नी सोनम व बेटी आराध्या है. ससुर मिथलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार सुबह अमित बर्रा 6 निवासी दोस्त के पिता की अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गया था, जहां से दोपहर करीब एक बजे वह बाइक से लौट रहा था. बर्रा दो के पास वह पहुंचा ही था, तभी प्रिया हॉस्पिटल के पास बने अंडरपास से निकली एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी.

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई: हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर उन्हें साकेत नगर स्थित पीपीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया, जहां देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *