महाराजपुर थाने के बाहर खुद को जलाने वाले पत्नी पीड़ित की लखनऊ KGMU में मौत

Spread the love

कानपुर में थाने के गेट पर खुद को आग लगाने वाले युवक महेश पासवान (38) की रविवार देर रात लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मरने से पहले युवक का वीडियो सामने आया है. इससे वह कह रहा है कि वह पत्नी और ससुराल वालों से परेशान हो चुका है.

बहन दाया ने कहा- मेरे भाई को ससुराल के लोगों ने बहुत मारा था. उस पर मुकदमा भी लिखवा दिया। इसी के बाद वह थाने गया था इंसाफ मांगने.

बता दें 14 जुलाई को महाराजपुर थाने के गेट पर युवक चिल्लाते हुए पहुंचा. बोला- मुझे इंसाफ चाहिए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता उसने पेट्रोल भरी बोतल निकाली और खुद पर छिड़क लिया. फिर माचिस जलाकर खुद को आग के हवाले कर दिया.

देखते ही देखते युवक आग की लपटों में घिर गया. वह तड़पते हुए इधर-उधर भागने लगा। थाने में अफरा-तफरी मच गई. इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही उसे बचाने के लिए दौड़े. उस पर कंबल डाला. युवक को बचाने के चक्कर में इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही झुलस गए. कुछ लोग बाल्टी में पानी लेकर आए। आग बुझाई.

युवक को गंभीर हालत में उर्सला हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां से उसे लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया। युवक ने 19 जुलाई की रात 11 बजे दम तोड़ दिया.

2015 में शादी हुई थी, मजदूरी कर घर चलाता है महाराजपुर में राजथोक के फुफुवार में महेश पासी (32) पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहता है. मजदूरी कर घर चलाता है। उसकी शादी 2015 में कानपुर के सचेंडी की रहने वाली पूनम के साथ हुई थी.दोनों के एक 8 साल का बेटा और 13 साल की बेटी है.

महाराजपुर थाने में पत्नी के खिलाफ तहरीर दी 14 जुलाई की सुबह महेश ने महाराजपुर थाने में पत्नी के खिलाफ तहरीर दी. इसके बाद थाने के गेट की तरफ चला गया। चिल्लाने लगा. फिर खुद को आग लगा ली. आग देखते ही पुलिसवाले बचाने के लिए दौड़े। एसएचओ जनार्दन सिंह, दरोगा गौरव सौलिया और सिपाही अरुण कुमार बुरी तरह झुलस गए.

महाराजपुर थाने में पत्नी के खिलाफ तहरीर दी 14 जुलाई की सुबह महेश ने महाराजपुर थाने में पत्नी के खिलाफ तहरीर दी. इसके बाद थाने के गेट की तरफ चला गया। चिल्लाने लगा. फिर खुद को आग लगा ली। आग देखते ही पुलिसवाले बचाने के लिए दौड़े. एसएचओ जनार्दन सिंह, दरोगा गौरव सौलिया और सिपाही अरुण कुमार बुरी तरह झुलस गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *