ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसायटी में बड़ा हादसा! वाटर टैंक में दम घुटने से 2 की मौत

Spread the love

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित सेक्टर 150 की एल्डिको सोसायटी में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहाँ सोसायटी के अंदर वाटर टैंक की सफाई करने उतरे एक कर्मचारी और उसे बचाने गए सिक्योरिटी गार्ड की दम घुटने से मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कर्मचारी को बचाने गया था सिक्योरिटी गार्ड: मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर 150 स्थित एल्डिको सोसायटी के वाटर टैंक की सफाई का काम चल रहा था. इसी दौरान एक सफाई कर्मचारी टैंक के अंदर दाखिल हुआ. टैंक के भीतर जहरीली गैस और ऑक्सीजन की भारी कमी के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ा. जब काफी देर तक कर्मचारी बाहर नहीं आया, तो पास में तैनात सिक्योरिटी गार्ड उसे बचाने के लिए बिना किसी सुरक्षा उपकरण के टैंक के अंदर उतर गया.

टैंक के अंदर ही दोनों की हुई मौत: जहरीली गैस के असर से सिक्योरिटी गार्ड का भी दम घुटने लगा और वह भी अंदर ही बेहोश हो गया. देखते ही देखते दोनों की टैंक के भीतर ही मौत हो गई. घटना की भनक लगते ही सोसायटी में हड़कंप मच गया और तुरंत स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई.

पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन, जांच शुरू: सूचना मिलने पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को टैंक से बाहर निकाला.पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों (Safety Gear) का पालन किया गया था या नहीं. लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *