लखनऊ के दारुलसफा नए विधायक निवास में बड़ा हादसा हो गया. पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी विधायक निवास के 7वें फ्लोर से नीचे गिर गए. उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
56 साल के नानकदीन भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री थे. उन्होंने हिंदुस्तान पिछड़ा मोर्चा नाम का संगठन भी बनाया था, जिसके वह राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. मामला मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हजरतगंज थाना क्षेत्र का है.
नानकदीन भुर्जी 7वीं मंजिल से कैसे गिरे और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इस बारे में कोई कुछ पता नहीं है. नानकदीन भुर्जी लखनऊ के मदेयगंज (खदरा) के रहने वाले थे/ घर में पत्नी मंजू देवी, 2 बेटे उत्तम, शनि और एक बेटी है। तीनों बच्चों की अभी शादी नहीं हुई है.

दारुलसफा नए विधायक निवास के व्यवस्था अधिकारी की ओर से चौकी प्रभारी को सूचित किया गया कि विधायक निवास के पीछे एक व्यक्ति ऊपरी मंजिल से कूद गए हैं. चौकी प्रभारी तत्काल मोके पर पहुंच कर उक्त घायल को सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है. 68 वर्षीय मृतक नानकदीन भुर्जी पूर्व में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुके हैं. पूछताछ पर लोगों ने बताया कि काफी दिनों से डिप्रेसन में रह रहे थे. आएदिन विधायक निवास में घूमते देखे जाते थे. परिजनों को सूचित किया गया है.
हत्या या आत्महत्या जांच जारी: वहीं, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि यह नहीं मालूम है कि सुसाइड किया है या नीचे गिर गए? हम सभी लोग भाजपा कार्यालय पर बैठे तो सूचना मिली कि भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने दारुलसफा की सातवीं मंजिल से गिर गए हैं. हम सभी लोग अस्पताल पहुंचे, जहां यह जानकारी मिली की सातवीं मंजिल के बाद गिरने से उनका निधन हो गया है. कोई ज्यादा जानकारी नहीं है. मौके पर उनके परिवार के लोग होंगे. हम लोगों को सिर्फ इतनी सूचना मिली और हम लोग सूचना पर अस्पताल पहुंचे.

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- हम कार्यालय में थे: भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा- हम लोग प्रदेश कार्यालय में मौजूद थे. तभी सूचना मिली कि पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी नए विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिर गए हैं. हम लोग तुरंत वहां जाने के लिए निकले लेकिन, रास्ते में ही पता चला कि उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया है. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि उनका निधन हो चुका है.
पुलिस बोली- डिप्रेशन में थे नानकदीन: लखनऊ पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को दारुलशफा के नए विधायक आवास के व्यवस्था अधिकारी ने नानकदीन के गिरने की सूचना चौकी प्रभारी को दी. इस पर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घायल नानकदीन को सिविल अस्पताल भेजा गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि नानकदीन पिछले काफी समय से अवसाद (डिप्रेशन) से पीड़ित थे. उन्हें अक्सर नए विधायक निवास परिसर में घूमते हुए देखा जाता था. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.
















Leave a Reply