‘चढ़ावा चोरी’ पर संसद के बाहर अनोखा प्रदर्शन: पप्पू यादव साधु बने, दान पेटी में राहुल ने पैसे डाले फिर…

Spread the love

संसद के मानसून सत्र के 10वें दिन यानी शुक्रवार को अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सपा-कांग्रेस ने संसद परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया. बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव साधु बनकर संसद पहुंचे. माथे पर चंदन लगाए और हाथ में दानपेटी लेकर मकर द्वार के पास जमीन पर बैठ गये.

जैसे ही सपा सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और अवधेश प्रसाद दानपेटी में चढ़ावा डालने की कोशिश करते, पप्पू यादव तुरंत उसे छीनकर अपनी जेब में रख लेते. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी दानपेटी में रुपए डाले. थोड़ी देर बाद पप्पू यादव पेटी लेकर भागने लगे. सपा सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया. उनसे दानपेटी छीन ली.

सांसदों ने पप्पू यादव की पिटाई करने की एक्टिंग भी की. इस पर मजाकिया अंदाज में पप्पू यादव ने कहा, “हमें लगा कि पैसे लेकर भाग जाएंगे, लेकिन सपा सांसदों ने पकड़ लिया. अब कह रहे हैं कि फांसी चढ़ा देंगे.”

दरअसल, राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, छात्रों पर लाठीचार्ज और सदन से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गैर-मौजूदगी को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. प्रियंका गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने हाथ में पोस्टर लेकर शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिस पर लिखा था- “अमित शाह संसद से गायब क्यों हैं?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *