बिहार में नितिन नबीन की सीट पर भाजपा पिछड़ी: बांकीपुर उपचुनाव में PK आगे, दतिया में कांग्रेस को बढ़त

Spread the love

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है. नतीजे लगभग साफ हो गए हैं. बिहार के बांकीपुर में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ‘PK’ लगातार बढ़त बनाए हुए हैं.

प्रशांत भाजपा के नीरज कुमार से 7,119 वोटों से आगे चल रहे हैं. RJD की रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर हैं. बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है, जहां से वे लगातार पांच बार विधायक रहे हैं.

मध्य प्रदेश के दतिया में मुकाबला पलट चुका है. शुरुआती राउंड में भाजपा आगे थी, लेकिन अब कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 3,295 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं.

वहीं गुजरात के मंजलपुर में भाजपा के सतेन्द्रभाई पटेल उर्फ सतीश पटेल ने 24,199 वोटों की बढ़त बना ली है और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है. मंजलपुर में 19 में से 15 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *