सनातन को गाली देने वाला तमिलनाडु का पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि गिरफ्तार, एक्ट्रेस तृषा पर की थी अभद्र टिप्पणी

Spread the love

सनातन धर्म पर तमाम बार अभद्र टिप्पणी और हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने वाला तमिलनाडु का पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि आखिर गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि यह गिरफ्तारी तमिलनाडु में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक विरोध सभा में दिए गए एक बयान को लेकर हुई शिकायत पर की गयी है. आरोप है कि उन्होंने एक्ट्रेस तृषा को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की थी. डबल मीनिंग यानी दोहरे अर्थ वाली इस टिप्पणी के बाद टीवीके के साथ बीजेपी के नेताओं ने भी इसे घटिया टिप्पणी करार देते हुए, उदनिधि स्टालिन की मानसिकता पर सवाल उठाए थे.

उदयनिधि स्टालिन ने कावेरी जल विवाद को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट के दौरान भीड़ को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधा और जो कुछ कह दिया उसे डबल मीनिंग यानी दुअर्थी संवाद मानकर फौरन घेर लिया गया.

‘स्टालिन को घर से उठा ले गई पुलिस’: तमिलनाडु पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उदयनिधि के खिलाफ 6 धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. डीएमके समर्थकों का कहना है कि पुलिस ने सरकार के दबाव में ये एक्शन लिया है. उनके नेता की बातों का गलत मतलब निकाला गया. पुलिस जब उदयनिधि को उनके घर से हिरासत में ले जा रही थी तब उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई बदले की कार्रवाई है.

चेन्नई पुलिस ने उदयनिधि को ले जाते समय हंगामा कर रहे डीएमके कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया. पुलिस के अतिरिक्त कमिश्नर नरेंद्रन नायर ने पुष्टि की है कि मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है.

चेन्नई से आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उदयनिधि स्टालिन ने अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया है. बेल के इस मामले पर आज मंगलवार की दोपहर मद्रास हाई कोर्ट में सुनवाई होगी.

क्या था पूरा मामला: कावेरी मुद्दे पर भाषण देते हुए स्टालिन सीएम विजय को घेरने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान तृषा-तृषा के नारे लगे तो वो पहले मुस्कुराए फिर मुंह खोले तो जो कहा उसे सीधे तृषा की ओर किया गया इशारा माना गया. आपको बता दें कि तृषा विजय की को-स्टार और करीबी दोस्त हैं. सोशल मीडिया पर तो तमाम लोग दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ते होने की बात करते हैं.

टीवीके ने घेरा? टीवीके नेता अधव अर्जुन ने उधयनिधि को अश्लील बताते हुए महिलाओं का अपमान करने वाला नेता बताया. उदयनिधि के भाषण को अश्लील और द्विअर्थी बताते हुए अर्जुन ने उदयनिधि स्टालिन अपनी अश्लील भाषा और डबल मीनिंग वाले भाषणों से अन्नादुरई के आंदोलन और उनकी प्रतिष्ठा दोनों को मटियामेट करने पर तुले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *