बिल्हौर के नसीरापुर गांव में बारिश का कहर, एक साथ ढहे 18 मकान; गृहस्थी मलबे में दबी

Spread the love

कानपुर में बिल्हौर के नसीरापुर गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते एक साथ 18 मकान भरभराकर गिर गए. इस भीषण हादसे में ग्रामीणों का घरेलू सामान और पूरी गृहस्थी मलबे में दबकर नष्ट हो गई. गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. लगातार बारिश के कारण ग्रामीणों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है.

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के चलते जनजीवन दुश्वार हो गया है. कई मकान गिरने से लोगों का घरेलू सामान भी मलबे में दब गया. ग्रामीणों का कहना है कि घर में रहने तक की जगह नहीं बची है. मेहनत से जुटाई गई पूरी गृहस्थी मकानों के मलबे में दबकर बर्बाद हो गई.

मकान गिरने की सूचना पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया. उन्होंने लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए. साथ ही पात्र प्रभावित लोगों को शासन की ओर से नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई करने को कहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *