वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज और 5 टी20 के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. 27 सितंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज के तीन मुकाबले तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे.
रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जाहिर की थी. अब वेस्टइंडीज सीरीज के लिए उनका चयन आगे की योजना को लेकर अहम संकेत दे रहा है. इसी तरह विराट कोहली को भी मौका मिला है.
रोहित को अक्टूबर 2025 में ODI कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को जिम्मेदारी दी गई थी. हालांकि, इसके बाद भी रोहित ने ODI क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया और अपनी उपलब्धता बनाए रखी.
इंग्लैंड दौरे में कार्डिफ ODI में 26 रन की पारी और उससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 16, 48 और 79 रन के स्कोर के बाद उनकी फॉर्म को लेकर चर्चा जरूर हुई थी. लेकिन लॉर्ड्स में उनकी पिछली ODI पारी शतक वाली रही थी.
हार्दिक की फिटनेस ने बिगाड़ा खेल: हार्दिक पंड्या की स्थिति चयनकर्ताओं के लिए सबसे अहम सवालों में से एक था. उन्होंने IPL 2026 के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है. जून में अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए उनका चयन हुआ था, लेकिन पैर की चोट के कारण वह सीरीज से पहले ही बाहर हो गए थे. अब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ भी मौका नहीं मिला है.
भारतीय वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल [उपकप्तान], ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर.
भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतिश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला ODI 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम, दूसरा 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. इसके बाद 6 अक्टूबर से पांच मैचों की T20I सीरीज शुरू होगी.
वेस्टइंडीज का भारत दौरा (सितंबर-अक्टूबर 2026)
पहला वनडे: 27 सितंबर 2026 (तिरुवनंतपुरम)
दूसरा वनडे: 30 सितंबर 2026 (गुवाहाटी)
तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर 2026 (न्यू चंडीगढ़)
पहला टी20: 6 अक्टूबर 2026 (लखनऊ)
दूसरा टी20: 9 अक्टूबर 2026 (रांची)
तीसरा टी20: 11 अक्टूबर 2026 (इंदौर)
चौथा टी20: 14 अक्टूबर 2026 (हैदराबाद)
पांचवां टी20: 17 अक्टूबर 2026 (बेंगलुरु)














Leave a Reply